द फॉलोअप डेस्क
BJP के सांसदों को सरकारी बंगला खाली करने की नोटिस दी गई है। ये वो नेता सांसद है जिन्हें BJP ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था। इनमें से जिन सांसदों को सफलता मिली उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्हें ही नोटिस देकर सरकारी बंगला खाली करने को कहा जा रहा है। इस लिस्ट में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल बाबा बालकनाथ भी शामिल हैं।

इन 12 को दिया गया नोटिस
BJP ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से विधानसभा चुनाव में कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 ने जीत हासिल की थी। इन्हीं 12 सांसदों से बंगला खाली करने को कहा गया है। इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, रेणुका सिंह सरुता, दीया कुमारी, राकेश सिंह, अरुण साव, गोमती साय, रिति पाठक, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और उदय प्रताप सिंह का नाम शामिल हैं।

30 दिन में खाली करें सरकारी आवास
लोकसभा आवास समिति ने विधानसभा चुनाव जीतने वाले सभी बीजेपी सांसदों को 30 दिन में सरकारी आवास ख़ाली करने का नोटिस दिया है। 7 दिसंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 9 लोकसभा सांसदों का इस्तीफ़ा मंज़ूर किया था। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल भी शामिल थे। नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया है।