logo

अब केरल में करानी पड़ी ब्रिटिश लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या आई तकनीकी समस्या जानिए

british_f_35.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35 ने केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ईंधन कम होने के कारण विमान को उतरना पड़ा था। यह विमान वाहक पोत से उड़ा था। 14 जून की रात करीब 9:30 बजे ब्रिटिश F-35 लड़ाकू विमान सुरक्षित रूप से उतरा।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डा अधिकारियों ने इमरजेंसी घोषित कर दी थी। पायलट ने सबसे पहले कम ईंधन की सूचना दी और इसके बाद उतरने की अनुमति मांगी। ऐसे में सब कुछ जल्दी और पेशेवर तरीके से संभाला गया।
फिलहाल विमान हवाई अड्डे पर खड़ा है। सूत्रों का कहना है कि इसमें ईंधन भरने का काम केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा। इसका मतलब यह है कि दिल्ली से जब मंजूरी मिलेगी तब इसमें तेल डाला जाएगा।



 

Tags - Birtish F35 in in Thiruvananthapuram Airport Thiruvananthapuram Biritish Fighter jet F35 F35 British Fighter jet British Fighter jet in Thiruvananthapuram Latest trending News Trending Updates latest News latest Updates latest news latest updates