द फॉलोअप डेस्कः
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड यूजर्स को बड़ी सहूलियत देते हुए अब इसे फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। ये लगातार दूसरी बार है जबकि इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. पहले आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए 14 जून 2023 की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन इससे पहले ही तीन महीने के लिए 14 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब एक बार फिर से यूआीडीएआई ने इस सुविधा को 14 दिसंबर 2023 तक के लिए इसे बढ़ाने का ऐलान किया है।

क्यों अपडेट करें आधार
यूजर्स 14 दिसंबर, 2023 तक अपनी पहचान और पते के प्रमाण अपलोड कर सकते हैं। UIDAI नागरिकों से उनके डेमोग्राफिक डिटेल्स को रिवैलिडेट करने के लिए पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण (पीओआई/पीओए) दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए कह रहा है, खासकर यदि आधार कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी अपडेट नहीं किया गया था। संस्था का कहना है कि इससे सर्विस डिलीवरी में सुधार और ऑथेंटिकेशन सक्सेस रेट बढ़ाने में मदद मिले गी। अगर डेमोग्राफिक डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, पता, आदि) बदलने की जरूरत है, तो नागरिक नियमित ऑनलाइन अपडेट सर्विस का उपयोग कर सकते हैं, या निकटतम आधार केंद्र पर जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लागू होंगे।

स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर आधार सेल्फ सर्विस पोर्टल पर जाएं। आधार नंबर और कैप्चा का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें। प्रक्रिया को प्रमाणित करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन पर जाएं और मौजूदा जानकारी की समीक्षा करें। ड्रॉप-डाउन सूची से उपयुक्त डॉक्यूमेंट टाइप का चयन करें और मूल डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपीज अपलोड करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। एप्लिकेशन का स्टेट्स ट्रैक करने के लिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (एसआरएन) को नोट कर लें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N