घाटशिला
घाटशिला उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश और उत्साह के साथ चुनावी अभियान में जुटी हुई है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता दिन-रात लगकर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसम्पर्क और प्रचार अभियान चला रहे हैं।

इसी क्रम में ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी का घाटशिला विधानसभा आगमन होने जा रहा है। वे पूर्वाह्न 10 बजे घाटशिला ब्लॉक के गंधानीयाहाट मैदान और अपराह्न 12:05 बजे गुड़ाबांधा ब्लॉक के बलियापोश फुटबॉल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और क्षेत्र की जनता भी उनके स्वागत के लिए उत्सुक है। निश्चित रूप से उनके संबोधन से चुनावी माहौल और अधिक ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा।
