logo

ओडिशा के राज्यपाल व पूर्व सीएम रघुवर दास ने तीसरी सोमवारी पर किया जलाभिषेक 

rdas05.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ओडिशा के राज्यपाल व पूर्व सीएम रघुवर दास ने सावन की तीसरी सोमवारी पर आज जमशेदपुर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से महा जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में राज्यपाल रघुवर दास पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने बारीडीह नदी घाट से 3 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सूर्य मंदिर में भोलेनाथ शंकर का जलाभिषेक किया। इस बीच रास्ते में रघुवर दास का लोगों ने  फूलों से स्वागत किया। 

इस दौरान पूरा शहर बोल बम के नारों से गूंज रहा था। राज्यपाल रघुवर दास ने इस कार्य को लेकर धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने झारखंड के साथ ओडिशा और देशवासियों को सावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। लोगों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की। 


 

Tags - Raghuvar DasJalabhishek Jharkhand News