logo

पार्टी ने मजदूर को 'राज्यपाल' बनाया, जनता खुश है; मैं मायूस नहीं: रघुवर दास

ीोुपह1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर गुरुवार को खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। वह भी जगन्नाथ बाबा के दरबार वाले राज्य में। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं। एक मजदूर को आज संवैधानिक पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया। 


ओडिशा के सीएम के साथ मिलकर करेंगे विकास 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड और ओडिशा दोनों की संस्कृति एक है। ओडिशा के मुख्यमंत्री लगातार ओडिशा का विकास कर रहे हैं। राज्यपाल का दायित्व निभाते हुए वे सरकार के साथ मिलकर ओडिशा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार एक मजदूर को संवैधानिक दायित्व का निवर्हन करने का आदेश मिला है। मोदी जी राज्य और केंद्र दोनों का बेहतर तरीके से विकास करना चाहते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बना हुआ है।


सपने में भी राज्यपाल पद की कल्पना नहीं की थी
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सीएम हो या राज्यपाल का पद से वे संतुष्ट हैं। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनको यह पद मिलेगा। हालांकि बता दें कि रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद राजनीति में कई उलटफेर के संकेत हैं। एक तरफ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं भाजपा के विरोधी दल रघुवर दास के सियासी सफर को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। इन सब के बीच राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने यह कदम ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए उठाया है। इधर रघुवर दास के राज्यपाल बनने के बाद कई नई राजनीतिक घटनाएं हो सकती है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N