logo

नेशनल डिफेंस कॉलेज के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की, साझा किया अनुभव

478.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजभवन में नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से झारखंड भ्रमण पर आए 18 पदाधिकारियों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ यहां के पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराया। राज्य को अपार संभावनाओं वाला प्रदेश बताते हुए राज्यपाल ने यहां की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक संबंधी विभिन्न पहलुओं की भी चर्चा की। वहीं, शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भ्रमण पर आए पदाधिकारियों ने भी अपने कार्यानुभव और झारखंड भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT