logo

पहली सोमवारी कल, स्वर्ण रेखा से लेकर पहाड़ी मंदिर तक 1500 से अधिक जवान रहेंगे तैनात

paha1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सावन की पहली सोमवारी कल है। इसे लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिव भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रांची जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। रांची के स्वर्ण रेखा नदी से लेकर पहाड़ी मंदिर तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर लिए गये हैं। रविवार को रांची एसएसपी किशोर कौशल और डीसी राहुल सिन्हा स्वर्णरेखा नदी से लेकर पहाड़ी मंदिर तक किए गये इंतजाम का जायजा भी लिया। दरअसल यह परंपरा रही है कि भक्त स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर सुबह पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं। इसलिए रास्ते में पड़ने वाले सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं नगर निगम ने अंधेरे रास्तों पर लाइट की व्यवस्था भी की है। 


1500 से अधिक जवान तैनात रहेंगे 
रांची एसएसपी किशोर कौशल ने क्या बताया कि राजधानी के तमाम शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। वैसे शिवालय जहां भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा उमड़ती है वहां पर महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है। पूरे राजधानी में करीब 1500 से अधिक जवान तैनात किये गये हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी सोमवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। इलाके के थानेदार और बाइक पेट्रोलिंग दस्ता नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेंगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N