logo

उपचुनाव 2022 : BJP को चुनाव जिताएं, हम मांडर को मॉडल बनाएंगे: बाबूलाल 

a452.jpg

डेस्क: 

मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मांडर के सोसई आश्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह पार्टी पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। ऐसे पार्टियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर लोकतांत्रिक तरीके से चोट पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम और राजद के नेतृत्व में चल रही ढाई साल के सरकार में विकास के कार्य नहीं हुए। यह लोग खुद कमाने में लगे हुए हैं।

 

यही मौका है भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने का! 
बाबूलाल मरांडी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह अवसर है भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने का। उन्होंने कहा रोज, चोरी, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म से कोहराम मचा हुआ है और पुलिस वसूली में लगी है। जिन्हे सुरक्षा देना था वह सत्ता के इशारे पर वसूली कर रही है। पूरे प्रदेश में लूट की खुली छूट मिली हुई है। थाना ब्लाक अंचल समेत सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

कहा कि देश का पहला ऐसा राज्य जहां मुख्यमंत्री अपने और अपने परिवार के नाम से सत्ता का दुरुपयोग कर खदान की लीज ले रहे हैं। ढाई साल और सरकार रही तो यह परिवार प्रदेश के सभी खदान अपने नाम करवा लेगी। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार रांची से दुमका तक जमीन लूटने का कार्य किया है। 

झारखंड में केवल बीजेपी का विकास दिखता है! 
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में जो विकास कार्य दिखता है वह बीजेपी ने किया है। केंद्र में जब बीजेपी की सरकार बनी तो अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य दिया। जिसे बीजेपी की सरकार में सजाने और संवारने का कार्य किया। गांव गांव तक सड़क, पुल पुलिया, बिजली व अन्य आवश्यक सुविधाओं को पूरा किया। उन्होंने कहा कि गांव गरीब किसान की चिंता करने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 वर्ष के कार्यकाल में सैकड़ों योजनाएं गांव गरीब किसान को देखते हुए लाया है। नरेंद्र मोदी की सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने में लगी है।

उन्होंने मतदाताओं को अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताएं वह मांडर को मॉडल बनाएंगे।