logo

29 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन 10 हजार अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

HEMANT000000000000000000.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को सहायक आचार्य सहित राज्य के 10 हजार अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौपेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के नौ हजार सहायक आचार्यों के साथ-साथ झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342, कार्मिक, उद्योग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
वहीं झारखंड सरकार ने छह नवंबर को सरायकेला-खरसावां में होने वाले सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में गणित-विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342 अभ्यर्थियों की विभिन्न विभागों की ओर से काउंसिलिंग भी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग के दंत चिकित्सकों के अलावा अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा।
बता दें कि 18 नवंबर को शुरू होने जा रहे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का इस दिन समापन होना है। साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में आयोजित होनेवाले एक बड़े कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।  पहले यह कार्यक्रम छह नवंबर को सरायकेला में आयोजित होनेवाला था। अब यह कार्यक्रम रद्द कर 29 नवंबर को कराने का निर्णय लिया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar joining letter CM hemant soren news