logo

सरायकेला में 77वां गणतंत्र दिवस के असवर पर DC ने किया झंडोत्तोलन, देशभक्ति का संदेश का दिया संदेश

gmetitd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। 

समारोह की शुरुआत उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके तुरंत बाद राष्ट्रगान गाया गया और पूरा स्टेडियम देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के गरीब, जरुरतमंद और वंचित वर्ग को सशक्त बनाना है। उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं के बारे में जानकारी लें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह को और आकर्षक बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे सरायकेला जिले में उत्सव का व्यापक माहौल देखा गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए, और नागरिकों ने अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति गीतों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को गर्व और उत्साह के साथ मनाया।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Saraikela News Updates Saraikela news Updates latest Saraikela news Saraikela news updates Saraikela news in hindi Saraikela news in Hindi Saraikela updates