द फॉलोअप डेस्क
दुर्गा पूजा को लेकर गुमला में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जिले के कई स्थानों पर भव्य पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच, बचपन प्ले स्कूल में नन्हे बच्चों ने दुर्गा मां के विभिन्न रूपों के साथ-साथ कई तरह के धार्मिक स्वरूप धारण करके भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आयोजन करने वाले शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में परिधान किया, जो काफी आकर्षक लग रहे थे।
