logo

कांग्रेस या JMM में जाने के सवाल पर राज पालिवार बोले, मैं बीजेपी का सिपाही हूं

RAJ_PALIWAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राज पालिवार को लेकर पिछले कई दिनों से यह चर्चा थी कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इसी बीच 2 अप्रैल को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक में शामिल होने राज परिवार पहुंचे। द फॉलोअप ने जब उनसे कांग्रेस या जेएमएम में जाने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के सिपाही हैं और यही वजह है कि आज भी वह बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपके और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के बीच तकरार दिखती है। तब उन्होंने कहा कि होली के माहौल में यह सब कुछ हुआ है। उनसे जब पूछा गया कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं तब उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। 

पवन खेड़ा ने कही थी ये बात 

आपको बता दें कि जिस दिन मांडू से बीजेपी के विधायक जेपी भाई पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा था, उसी दिन कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राज पालिवार के भी बीजेपी में शामिल होने की सूचना दी थी। लेकिन उसके बाद राज पालिवार ने न सिर्फ इसका खंडन किया बल्कि पवन खेड़ा को नोटिस भी भेज दिया था। उसके बाद चर्चा यह भी शुरू हो गई की राज पालिवार झामुमो का दामन थाम कर गोड्डा लोकसभा का चुनाव निशिकांत दुबे के खिलाफ लड़ सकते हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 


 

Tags - Raj PaliwarJMMBJPCONGRESS