नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना के गड़बाड़ी गांव स्थित नारायण मंदिर में 6 सितंबर को हुई लाखों के आभूषण चोरी के मामले में महेशपुर थाना ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर के पुजारी सुकुमार मिश्रा द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
महेशपुर थाना ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्तचर के सहयोग से मामले की जांच शुरू की। इसके परिणामस्वरूप, 20 सितंबर को पाकुड़ निवासी सेनायुल शेख को पूछताछ के लिए महेशपुर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान, अभियुक्त ने नारायण मंदिर से चोरी की गई आभूषणों के बारे में जानकारी दी और स्वीकार किया कि उसने अन्य दो सहयोगियों के साथ मिलकर यह चोरी की थी।
पुलिस ने अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर चोरी की गई सामग्री में एक चांदी का मुकुट, एक चांदी की जैनियों की मूर्ति और एक चांदी की हर बरामद कर ली है। फिलहाल, अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, SI रवि शर्मा, थाना प्रभारी SI दीपक कुमार, स.अ.नि अमित कुमार, चौकीदार कमल सरकार और कंचन राय शामिल थे। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और बाकी दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी रखी है।
