logo

जमशेदपुर में 27 दिसंबर को एक दिवसीय भर्ती कैंप, 240 पदों पर होगी नियुक्ति

jobs6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर नियोजन कार्यालय की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती कैंप श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आगामी 27 दिसंबर को आयोजित होगा। भर्ती कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक गोलमुरी स्थित जमशेदपुर नियोजन कार्यालय परिसर में लगाया जायेगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 240 पदों पर सीधी नियुक्ति की जायेगी।
इस भर्ती कैंप में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इसमें चेन्नई डेल्फी टीवीएस, व्हील्स इंडिया, चेन्नई और एलआईसी ऑफ इंडिया, बिष्टुपुर शाखा-1 शामिल है। इनमें से चेन्नई डेल्फी टीवीएस और व्हील्स इंडिया द्वारा 20-20 पदों, यानी कुल 40 पदों पर बहाली की जायेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों, आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। वहीं एलआईसी ऑफ इंडिया, बिष्टुपुर शाखा-1 द्वारा 200 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इसके लिए 10वीं या उससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
भर्ती कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि 27 दिसंबर को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ कैंप स्थल पर उपस्थित होना होगा। जिनमें सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति), पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का मूल वैध निबंधन कार्ड, अद्यतन बायोडाटा लाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड के किसी भी नियोजनालय में या जिला नियोजन कार्यालय के माध्यम से अथवा http://www.jharniyojan.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। यह जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजन पदाधिकारी, जमशेदपुर के कार्यालय द्वारा दी गई है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jamshedpur news Updates Latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates latest Jamshedpur News Updates Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News in Hindi late