द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर हुई पत्थर बाजी को लेकर भाजपा विधायकों ने बुधवार को सदन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रश्न कल शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में घुस आए और हिंदुओं के पर्व त्योहारों पर हो रही पत्थरबाजी एवं बोतलबाजी की घटना का विरोध किया। स्पीकर ने भी कहा कि हजारीबाग में ही लगातार इस तरह की घटना क्यों हो रही है। बाद में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सवाल खड़ा किया कि केवल हिंदुओं के पर्व त्योहारों पर ही इस तरह की घटना क्यों हो रही है। ईद और मुहर्रम के अवसर पर ऐसी घटना कहां होती है। सरकार को इन मौके पर ड्रोन कैमरा सीसीटीवी, लाइटिंग का आधुनिकतम तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। यह दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि सरकार ऐसे तत्वों को चिन्हित नहीं कर पा रही है। बाद में संसदीय कार्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए हर तरह का प्रयास करेगी। उन्होंने हजारीबाग के डीआईजी और कमिश्नर से रिपोर्ट लेकर द्वितीय पाली में घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक शांत हो गये।
.jpeg)