द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 18 जुलाई को एनडीए की बैठक शामिल होकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो रांची लौट गए हैं। रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही किस प्रकार से एनडीए को ज्यादा वोट मिले इसे लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सभी दलों को यह बताया गया कि किस प्रकार से समन्वय बनाकर आगामी चुनाव में काम करना है।

चुनाव के लिए एक साथ आए है विपक्षी पार्टी
सुदेश महतो ने बेंगलुरु में यूपीए और विपक्षी दलों की बैठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की एकता देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सभी सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ही एकजुट हुईं हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि जिस प्रकार से एनडीए में शामिल सभी दल पिछले कई वर्षों से देश के हित के लिए काम कर रहे हैं। उसी प्रकार से विपक्षी पार्टियों की मंशा कहीं से भी देखने को नहीं मिल रही है। उनकी एकजुटता सिर्फ और सिर्फ आगामी चुनाव में जीत और सत्ता पाने के लिए हुई है।

विपक्षी पार्टियों के इंडिया नाम पर कसा तंज
विपक्षी पार्टियों के द्वारा बनाए गए गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर सुदेश महतो ने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता देशवासियों को इस तरह का नाम रखकर सिर्फ धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया नाम रखकर देशवासियों की भावनाओं के साथ खेलकर ठगना चाहते हैं जो कभी भी संभव नहीं हो सकता।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N