द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर विशेष मंथन कार्यक्रम हो रही है, जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य सह पूर्व सांसद डॉ. रघु शर्मा के साथ जिला प्रभारी बंधु तिर्की, अजय नाथ शाहदेव के साथ अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला के कांग्रेसी नेताओं के साथ ही सामाजिक संगठन के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेसवार्ता की है।
इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने बताया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर यह सारी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना को जानने के लिए वे सभी प्रखंडों का दौरा करेंगे, साथ ही समाज के विभिन्न लोगों से भी उनकी भावना को जानने के बाद केंद्रीय कमेटी को छह लोगों की सूची भेजी जाएगी, जिसमें एक अध्यक्ष होगा। वहीं उन्होंने कहा कि वैसा व्यक्ति ही अध्यक्ष बनेगा जो संगठन को मजबूत करने की पूरी क्षमता रखता हो। वहीं बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर की पार्टी है जहां पूरी तरह से लोकतंत्र मौजूद है।
.jpeg)