logo

रांची : हरमू मैदान में एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन, सवा करोड़ लोग करेंगे हनुमान चालीसा पाठ 

MEHTA.jpg

रांचीः 
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम का रांची के हरमू मैदान में आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम श्री हनुमान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की स्मृति में यह कार्यक्रम किया जाएगा। जीवन प्रबंधन समूह और श्री हनुमान सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया है कि जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता हनुमान जी और स्वामी विवेकानंद से जुड़े विचार रखेंगे। मैदान में 4 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

टीवी पर होगा सीधा प्रसारण 
यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर शाम 7.10 से 8.40 बजे तक होगा। पंडित विजय शंकर मेहता के आह्वान पर सवा करोड़ से अधिक लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। बता दें कि विजय शंकर मेहता बुधवार की शाम को रांची पहुंच गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।