logo

दुमका : दुमका में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन, प्रसिध्द साहित्यकार हो रहें शामिल

HKJYUTG.jpg

दुमकाः 
झारखंड की उपराजधानी दुमका के राजकीय पुस्तकालय में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के बेहतरीन लेखक शामिल हो रहे हैं। दुमका जिले में शिक्षा एवं साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। ताकि आज कल की पीढ़ी का भी किताबों के प्रति रूझान बढ़े। युवा पीढी भी इस महोत्सव में शामिल होकर साहित्य की आवश्कता को समझें। 


आज ये हुए मुखातिब 
लेखक और साहित्यिक आलोचक चंद्रहास चौधरी राजकीय पुस्तकालय में आयोजित होने वाले साहित्य महोत्सव में आज साढ़े तीन बजे उपस्थित होकर लोगों से मुखातिब  हुए 


पुष्पेश पंत कल होंगे शामिल 
साहित्य उत्सव में महादेव टोप्पो, रणेंद्र एवं अनुज लुगुन समेत कई साहित्यकार मुखातिब हो रहे हैं। प्रख्यात लेखक, समालोचक और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के ख्यातिप्राप्त जानकार पुष्पेश पंत 17 अप्रैल को रूबरू होंगे।