logo

ओरिजिनल बीजेपी समाप्त, अब चंपाई, मधु कोड़ा और लोबिन जैसे बोरो प्लेयर्स के भरोसे है पार्टी- कैलाश यादव 

k_yadaw2.jpg

रांची 
प्रदेश RJD महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने आज कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद RJD का संगठन तेजी से प्रतिदिन मजबूत हुआ है। यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने संगठन नेताओं को स्पष्ट तौर पर कहा है कि पार्टी किसी भी हाल में कम से कम 22 सीटों पर चुनाव लडना तय है। राज्य में RJD कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जिलावार पार्टी सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को प्रमुख एजेंडा से अवगत कराया जाएगा। इसकी शुरुआत 8 सितंबर से सरायकेला से होगी। इसी दिन कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें RJD के अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्र यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

यादव ने कहा कि RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नाम से बीजेपी और आरएसएस का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। झारखण्ड में  सत्ता प्राप्त करने के लिए बीजेपी अपनी विचारधारा के खिलाफ वाले नेताओं को लोभ लालच देकर पार्टी में शामिल कर रही है। यही कारण है की बीजेपी में पहले से स्थापित आदिवासी नेता दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा जैसे नेताओं के बावजूद जेएमएम से चंपई सोरेन, सीता सोरेन, लोबीन हेंब्रम, कांग्रेस से मधु कोड़ा, गीता कोड़ा जैसे अन्य नेताओं को शामिल कर राज्य में आदिवासी चेहरा बना रही है। 

यादव ने कहा कि RJD के लोग मजबूत इच्छाशक्ति के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। विगत लोकसभा चुनाव में 5 आदिवासी लोकसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को नकार कर शून्य पर आउट कर बाहर कर दिया है। अब बीजेपी राज्य में गिरगिट के तरह रंग बदलने वाले बोरो प्लेयर्स के सहारे चुनाव लडेगी। कैलाश यादव ने कहा कि पार्टी के युवा लोकप्रिय तेजस्वी यादव की लोकप्रियता और एजेंडा से झारखंड के युवा उत्साहित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से  महागठबंधन भारी मतों से जीतकर दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी।

Tags - BJP party dependent Boro players Kailash Yadav Jharkhand News News Jharkhand