logo

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ना ही हमारा संकल्प : भाजपा

WhatsApp_Image_2023-06-20_at_7_51_43_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची

महा जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान करने के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई मंगलवार को रांची पहुंचे। उन्होंने विशिष्ट जनों से मुलाकात की और मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ हीं लोगों से तीसरी बार मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगा।

सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी विकास 
वाजपेई ने आज रांची महानगर के हातमा बस्ती निवासी प्रसिद्ध पाहन जगलाल उरांव,पुरानी रांची में अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक अतुल केरकेट्टा ,हिंदपीढ़ी में पूर्व चेंबर अध्यक्ष अरुण बुधिया तथा गंगा नगर में प्रसिद्ध व्यवसाई अमीर राय से उनके आवास पर मुलाकात की। 9 साल की उपलब्धियों को बताया और भविष्य़ पर चर्चा की। वाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी विकास केलिए समर्पित है। साथ हीं कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।  देश के दलित ,आदिवासी ,वंचित समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। अंत्योदय को साकार किया जा रहा है। भारत में न सिर्फ सड़क,बिजली ,पानी,शिक्षा ,चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा बल्कि देश की सीमाएं भी आज सुरक्षित हुई हैं। भारत अब आंखे झुकाकर नही बल्कि आंख मिलाकर दुनिया से बातें करता है। 

भारत का सांस्कृतिक गौरव लौटा 
वाजपेई ने बताचीत के दौरान कहा कि इन 9 वर्षों में भारत का सांस्कृतिक गौरव लौटा है। आज दुनिया उम्मीदों के साथ भारत की ओर देखते हैं। विश्व में तिरंगे की ताकत को लोग महसूस कर रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। तीव्र विकास के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार ये जनता की आवाज है। हमे उसे बल देना है। 

वाजपेई ने खींचा जगन्नाथ स्वामी का रथ

संपर्क से समर्थन अभियान कार्यक्रम के बाद वाजपेई झारखंड के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक जगन्नाथपुर मेला पहुंच भगवान के रथ पर सवार विग्रह का दर्शन किया एवम रथ भी खींचा। उन्होंने समस्त झारखंड वासियों के कल्याण की मंगल कामना करते हुए कहा कि झारखंड की संस्कृति यहां की धरोहर है।
इस दौरान वाजपेई के साथ सांसद समीर उरांव,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, राकेश  भास्कर,महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N