logo

Budget Session 2022 : नक्सली घटना में मारे गए 1587 नागरिकों में से 794 के आश्रितों को मिली है नौकरी

naxaliteincident.jpg

रांची: 


नक्सली घटना में मारे गए 1,587 नागरिकों में से 794 के आश्रितों को नौकरी मिली है। इसके साथ 1,086 को अनुदान राशि का लाभ दिया गया है। बाकियों को भी जल्द इसका लाभ मिलेगा। यह बातें सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कही।

कितने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
इस दौरान उन्होंने बताया कि 2010 से लागू किये गए आत्मसमर्पण नीति के तहत जनवरी 2022 तक कुल 231 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 

नक्सली को सुविधा लेकिन पीड़ितों को नहीं
बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने सरकार से पूछा था कि 2010 के आत्मसमर्पण नीति के बाद सरेंडर करने वालों को सुविधा मिल जाती है लेकिन नक्सल घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है। इसी सवाल के जवाब में उपरोक्त बातें संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कही थी।