logo

मुख्यमंत्री सारथी योजना से बदलेगा युवाओं का भविष्य, पाकुड़ में कार्यशाला आयोजित

jhgfkv.jpg

नंदलाल तुरी
मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज शनिवार को पाकुड़ सदर प्रखंड परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आंगनवाड़ी सेविका दीदी, जलसहिया दीदी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राज्य समन्वयक अब्दुल जब्बार ने बताया कि योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को तीन महीने का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें नौकरी एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि योग्यतानुसार विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है।
सीविंग मशीन ऑपरेटर, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर (एडीसीए), स्पोकन इंग्लिश और पर्सनल डेवलपमेंट जैसे ट्रेड में भाग लेने के लिए न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, फिटर फेब्रिकेशन, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, ऑटोमोटिव बिल्डिंग ऑपरेटर, सोलर पीवी इंस्टालर जैसे ट्रेड के लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक पूरे झारखंड में 50,000 से अधिक युवाओं को विभिन्न ट्रेड में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे 30,000 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं नौकरी के अवसर प्राप्त हुए हैं।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest pakur News pakur News Updates pakur News in hindi pakur Updates pakur News in Hindi