logo

झारखंड : मांडर में देव कुमार धान के समर्थन में आज चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे ओवैसी 

Asad-Owaisi2.jpg

रांची :
झारखंड की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार  देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी आज रविवार को यहां आएंगे। ओवैसी चारो मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक़ सभा में केवल 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति है।

औवैसी की चुनावी सभा चान्हो ब्लॉक में होगी
AIMIM के प्रमुख ओवैसी आज 12 बजे रांची पहुंचेगे,यह जानकारी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने दी है। वह यहां मंदार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार के लिए प्रचार करेंगे,चुनावी सभा चान्हो ब्लॉक में होगी। झारखंड की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को उपचुनाव होने हैं। वोटो की गिनती 26 जून को होगी। 


निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान का करेंगे  चुनाव प्रचार 
23 जून को होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी रविवार को यहां आएंगे। गौरतलब है कि झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर 2019 के चुनाव में लड़ने वाले बंधु तिर्की को हाल में भ्रष्टाचार के मामले में CBI अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता छीन ली गयी थी। इसी को लेकर इस सीट पर उपचुनाव हो रहे है।