logo

सिमडेगा में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया तेज, किसानों को मिल रहा एमएसपी का लाभ

ky78mir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जिले में किसानों से धान खरीद के लिए कुल 16 क्रय केंद्र (लैंपस) स्थापित किए गए हैं, जहां 15 दिसंबर 2025 से धान की खरीद शुरू की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ दिया जा रहा है। अब तक जिले के सभी 16 लैंपसों में कुल 11,538 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। राज्य सरकार द्वारा सिमडेगा जिले के लिए कुल 2,00,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के आलोक में अब तक 172 किसानों से कुल 9,145.97 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है।
धान अधिप्राप्ति के साथ-साथ किसानों को समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 49 किसानों को कुल 57,31,392.77 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों में संतोष और विश्वास का माहौल बना है। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। जिला प्रशासन, आपूर्ति कार्यालय और सहकारिता विभाग द्वारा धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में धान की आवक में और तेजी आने की संभावना है तथा लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित की जाएगी। जिले के किसान सरकार की इस योजना से लाभान्वित होकर उत्साह के साथ धान बिक्री में भाग ले रहे हैं।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Simdega news Updates Latest Simdega News Simdega News updates latest Simdega News Updates Simdega News Updates latest Simdega News Simdega News in Hindi latest Simdega news