logo

पाकुड़ : धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 शुरू, जिले में 2 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य

jjkvbid.jpg

नंदलाल तुरी
झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना, धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के तहत, आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि 15 दिसंबर 2025 से किसानों से धान क्रय प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। यह राशि 48 घंटे से लेकर 7 दिनों के भीतर भुगतान कर दी जाएगी। जिले में किसानों से धान क्रय के लिए कुल 19 केंद्र (लैम्प्स) चिन्हित किए गए हैं। इसी के माध्यम से किसानों से धान क्रय किया जाएगा। धान क्रय के लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। जिन किसानों का पूर्व में पंजीकरण हो चुका है, उन्हें पुनः पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले में कुल 2 लाख क्विंटल धान अधिग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रशेखर खालको भी उपस्थित थे।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest Updates Jharkhand Pakur news Updates latest Pakur News Updates latest Pakur News Latest Pakur news Pakur News updates latest Pakur news Pakur news in Hi