logo

पाकुड़ DC ने की 10+2 विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक, शत-प्रतिशत उपस्थिति और उत्कृष्ट परिणाम पर दिया जोर

sr687sde46.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज निजी और स्थापना अनुमति प्राप्त 10+2 विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केकेएम कॉलेज, गोरेटी मिशन हिरणपुर, रोलग्राम हाई स्कूल और इंटर कॉलेज महेशपुर के प्राचार्य उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, नियमित परख परीक्षा आयोजित करने, और लंबे समय से अनुपस्थित छात्रों के नामांकन की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर निरंतर निगरानी, शिक्षकों की जवाबदेही और विद्यार्थियों की नियमितता ही इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के उत्कृष्ट परिणाम की कुंजी है। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस वर्ष जिले का परिणाम राज्य में शीर्ष स्थान पर हो। उन्होंने कहा कि यह केवल समर्पण और अनुशासन से ही संभव होगा। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, एडीपीओ पीयूष कुमार एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।


 

Tags - latest Pakur news Pakur News updates latest Pakur News Pakur Updates in Hindi Pakur News in Hindi kudmi adiwasi in Pakur Pakur news updates