द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ विधायक निसात आलम ने शनिवार को पाकुड़ सदर प्रखंड के पंचायत पृथ्वीनगर, जयकिस्स्टोपुर के लखीनारायणपुर, न्यू आजना, चंदनगर सहित अन्य गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुईं। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। निसात आलम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र कार्यवाही कराने का भरोसा दिया। साथ ही महिलाओं ने मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद राशि न मिलने, राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने, आबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, रामविलास महतो, जिला सचिव सेलिम हुसैन, मिरजहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, एहेदिन शेख, सोफी शेख, नजीकुल शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
