logo

Palamu : 3 दिन बाद  मिला कोयल नदी में बहे युवक का शव, सेल्फी लेने में गई थी जान

death6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के मेदिनीनगर में स्थित कोयल नदी में तीन दिन पहले सेल्फी लेने के दौरान एक युवक बह गया था। उसका शव 3 दिन बाद सदर थाना क्षेत्र के सिद्धवन इलाके के पास कोयल नदी में उपलता हुआ मिला है। मृतक की पहचान मेदिनीनगर घांस पट्टी निवासी सक्षम कुमार के रूप में की गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को सक्षम कोयल नदी में नहाने गया था। लेकिन सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बह गया। स्थानीय गोताखोरों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। शव मिलने पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

Tags - Palamu youth died Koel river Jharkhand News News Jharkhand