logo

पलामू पुलिस ने छेछानी लूटकांड का किया भंडाफोड़, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

judhur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू पुलिस ने 18 नवंबर की रात शहर थाना क्षेत्र के छेछानी में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजू कुमार चंद्रवंशी के साथ चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पूनम तिवारी के बयान पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था। गहन जांच और बंदुआ व चैनपुर में छापेमारी के बाद पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपी विशाल कुमार, सचिन कुमार और रोशन कुमार सिंह उर्फ करण को भी पकड़ा गया। गौरतलब है कि विशाल पहले उसी घर में किराए पर रहता था और ऑटो चलाता था।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास लूट का माल बरामद किया है। बरामद सामान में सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी, दो सोने की चेन, सोने का एक लॉकेट, पांच एंड्रॉयड मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और फाइबर का नकली पिस्तौल शामिल हैं।
राजकुमार उर्फ राजू कुमार चंद्रवंशी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ गढ़वा जिले में छह और पलामू के चैनपुर थाना में एक मामले में प्राथमिकी दर्ज है। कुल मिलाकर उसके खिलाफ चोरी, हथियार रखने, लूट और हत्या की साजिश से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Tags - latest Palamu News Palamu News UpdatesPalamu News in hindi latest Palamu News Palamu updates in hindi latest Palamu news Palamu Updates in hindi Palamu News updates in hindi Palamu News updates latest Palamu news