logo

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पलामू पुलिस ने आयोजित की मैराथन दौड़, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

PALAMU000.jpg

मेदिनीनगर, पलामू
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पलामू पुलिस द्वारा शहीदों की स्मृति में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर किया गया। मैराथन दौड़ की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और प्रतिभागियों ने छह मुहान चौक तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर पलामू पुलिस के पदाधिकारी, जवानों के साथ संत मरियम स्कूल के बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
दौड़ के समापन पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की एकता और भाईचारे का प्रतीक है, और इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News