logo

हजारीबाग में पंचायत सचिव 9 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हजारीबाग में पंचायत सचिव 9 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हजारीबाग:

Jharkhand News: हजारीबाग (Hazaribagh) में पंचायत सचिव घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए हैं। एसीबी ने केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कराली और पाताल पंचायत सचिव को 9 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पंचायत सचिव तालेश्वर राम से पूछताछ की जा रही है। मामला पीसीसी सड़क के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़ा है। 

बिल भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत
एसीबी ने बताया कि केरेडारी थानाक्षेत्र अंतर्गत कराली पंचायत के केमो गांव में कालीचरण पीसीसी रोड से देवी मंडप तक पीसीसी सड़क के निर्माण की मंजूरी मिली थी। इसकी कुल लागत 3,38,000 रुपये थी। पीसीसी सड़क का निर्माण साधुचरण पांडेय और दिगेश्वर पांडेय ने कराया। सड़क निर्माण के लिए कुल लागत में करीब 2 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। आरोप है कि जब शेष राशि के भुगतान के लिए पंचायत सचिव तालेश्वर राम से संपर्क किया गया तो उन्होंने पहले किए जा चुके राशि के भुगतान और शेष राशि निर्गत करने के एवज में 9 हजार रुपये मांगे।

वादी दिगेश्वर पांडेय ने की थी शिकायत

दिगेश्वर पांडेय रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पंचायत सचिव तालेश्वर राम के खिलाफ एसीबी हजारीबाग में शिकायत कर दी। आरोपों का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर पंचायत सचिव तालेश्वर राम को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 
 

Tags - Jharkhand NewsHazaribagh NewsPanchayat Secretary Taleshwar RamACBBribe