logo

पांकी विधायक शशि भूषण मेहता पर टोल प्लाजा पर मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

gjmlfyo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर मांडर स्थित रांची टोल प्लाजा पर टोल कर्मी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मांडर, रांची टोल प्लाजा की है, जहां विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता की गाड़ी को रोके जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, टोल को लेकर हुई कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और विधायक पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना के बाद टोल कर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पूरा घटनाक्रम कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। टोल कर्मियों का यह आरोप है कि विधायक ने गाडी रोके जाने पर एक टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
 

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand shashi bhushan viral video Updates latest shashi bhushan viral video news shashi bhushan viral video News shashi bhushan viral video