द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार की रात 8 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा नौडीहा निवासी पारा शिक्षक मो जमालुद्दीन अंसारी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल घायल जमालुद्दीन अंसारी को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रात्रि में एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया. हालांकि वहां भी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।.jpeg)
रांची के अपोलो में उनका इलाज किया जा रहा है। अपराधियों ने जमालुद्दीन को दाहिने बांह के पास सीने में दो गोली मारी है, गोली शरीर में ही फंसी हुई है जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जमालुद्दीन के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसकी गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उन्हें गोली मारी गई है।.jpg)
पुलिस को सुचना मिलने के बाद घटनास्थल जाकर अपराधियों को पकड़ लिया गया है. और देर रात तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। घायल जमालुद्दीन अंसारी की बेटी शबनम परवीन ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी होकर चाय पी रही थी, इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी और उसके पिता चिल्लाने लगे कि उन्हें गोली मार दी गई है. जिसके बाद वह भी शोर मचाते हुए घर वालों को बुलाया और घायल पिता को गांव वालों की मदद से टेम्पु से छतरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया।
मो जमालुद्दीन को दाहिने तरफ सीने में तीन गोलियां मारी गई जो उनके शरीर में ही फंसी थी जिसे रांची के अपोलो अस्पताल में निकाला जा रहा है। मो जमालुद्दीन गांव में स्थित राजकीय उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नौडीहा में पारा शिक्षक के रूप में पदस्थापित है और पार्ट टाइम घर से कुछ दूरी पर किराना की दुकान चलाते है. बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि उनके घर के पास ही अपराधी घात लगाकर बैठे हुए थे जैसे ही जमालुद्दीन वहां पहुंचे की अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ तीन गोलियां फायर कर दी और भाग गए।