logo

RIMS में नवजात को छोड़ भागे मां–बाप, 1 महीने बाद जागी ममता तो...

mamta3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रिम्स में करीब एक माह पहले एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन बाद में वो अस्पताल में ही बच्चे को छोड़कर भाग गई। जिस महिला ने बच्चे जन्म दिया वह खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सिरकाडीह टोला की रहने वाली है। उसके पति सीताराम मुंडा ने उसको पिछले 19 अक्टूबर को रिम्स में भर्ती कराया था। मां बसंती कुमारी ने 21 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे की तबीयत खराब थी। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। ऐसे में बच्चे को नियोसेटल केयर आईसीयू में शिफ्ट कराया गया। बच्चे के आईसीयू में शिफ्ट होने के बाद माता-पिता उसे छोड़कर भाग गये। कई घंटों तक बच्चे का कोई परिजन नहीं मिला तो चिकित्सा अधीक्षक को इसकी सूचना दी गई। फिर अधीक्षक ने बरियातू थाने की पुलिस को जानकारी दी। 


पिता ने कहा- बच्चे को छोड़कर भागा नहीं था 
पुलिस माता-पिता को ढूंढ़ते हुए उनके घर पहुंची। काफी समझाने के बाद मां-बाप की ममता जागी और 30 दिन के बाद अपने बच्चे को लेने रिम्स पहुंचे। बच्चे के पिता का कहना है कि पत्नी की तबीयत खराब थी, इसलिए इलाज कराने के लिए दूसरे अस्पताल गया था। उनका कहना है कि वे बच्चे को छोड़कर भागे नहीं थे। हालांकि पुलिस ने उनको देखा कि दोनों घर में ही थे। बरियातू थाना और डालसा की पीएलवी अनिता यादव की मौजूदगी में रिम्स प्रबंधन ने बच्चे को सौंपने से पहले कुछ दस्तावेज में साइन करवाया। 


टीम ने रखा ख्याल 
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत पहले खराब थी। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में उसने रिकवर कर लिया था। एक महीने तक रिम्स के ही डॉक्टर व नर्सों ने उस बच्चे का ख्याल रखा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N