logo

राज्यपाल से मिले, भाजपा कार्यालय गए परिमल नाथवानी

राज्यपाल से मिले, भाजपा कार्यालय गए परिमल नाथवानी

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने भाजपा कार्यालय भी गए। वहां भाजपा नेताओं से मुलाकात और बातचीत की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगले एक महीने में उनका रांची कार्यालय शुरू हो जाएगा। उनकी कोशिश होगी कि वह महीनें में एक बार राज्य की जनता से मिलें। उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक और जनजातीय समुदाय के लोगों के बीच काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Tags - Parimal NathwaniRajya SabhaGovernorBJP