logo

पाकुड़ स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा, फुट ओवरब्रिज के नीचे लगेंगे एटीवीएम

ky8tmj.jpg

नंदलाल तुरी
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे कोलकाता डॉ. उदय शंकर झा को ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन, हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय ने एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में पाकुड़ मालगोदाम पथ पर स्थित दोनों फुट ओवरब्रिज के नीचे स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाने की मांग की गई है। इस मांग को लेकर स्टेशन प्रबंधक, पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम एवं यातायात निरीक्षक (वाणिज्य) रामपुरहाट सौरभ कुमार दास के नेतृत्व में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पाकुड़ परितोष रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरभाष) संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार, निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल संजय कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक पाकुड़ अखिलेश कुमार चौबे, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय एवं सचिव राणा शुक्ला मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि हावड़ा एवं मालदा छोर पर स्थित दोनों फुट ओवरब्रिज के पास एटीवीएम लगाने के लिए स्थल चयन कर लिया गया है। दोनों स्थानों पर एटीवीएम स्थापित करने को लेकर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई और यथाशीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई। बताया गया कि इन दोनों फुट ओवरब्रिज से होकर मालगोदाम पथ की ओर से सैकड़ों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में एटीवीएम की स्थापना यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी। इसके अलावा पाकुड़ रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर का मासिक निरीक्षण स्टेशन सुधार समूह द्वारा किया गया। यह निरीक्षण सहायक अभियंता रामपुरहाट विश्वजीत मंडल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक हावड़ा गौरचंद किस्कू, सहायक संकेत एवं दूरभाष अभियंता रामपुरहाट मुकेश कुमार चौधरी तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त रामपुरहाट राजकुमार साहू के नेतृत्व में सभी स्थानीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जो कार्य स्थानीय स्तर पर संभव हैं, उन्हें अगले निरीक्षण से पहले पूरा किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर शौचालय की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई। साथ ही हावड़ा छोर पर स्थित फुट ओवरब्रिज पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा स्टेशन परिसर में अतिरिक्त कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया। कैमरों की संख्या बढ़ाने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त जांच प्रतिवेदन तैयार करने पर भी सहमति बनी। स्टेशन परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट एवं अतिरिक्त विद्युत खंभा लगाने का निर्णय लिया गया। दोनों प्लेटफार्मों पर अतिरिक्त स्टील चेयर लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर रखरखाव के अभाव में खराब पड़े वॉटर प्यूरीफायर को शीघ्र मरम्मत कराने का सुझाव भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे, वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (संकेत) रणधीर कुमार उपस्थित थे।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Pakur News Updates latest Pakur News latest Updates Pakur Pakur News in hindi Pakur news in hindi jharkhand News Updates Pakur n