logo

पाकुड़ में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शांतिपूर्वक विसर्जन, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

sert7swe.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ शहर और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का आयोजन किया जा रहा है। जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों को पूजा के पूर्व शांति समिति की बैठक में यह निर्देशित किया गया था कि किस रूट और किस समय पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इन निर्देशों के तहत ही पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ विभिन्न पोखरों में किया जा रहा है। श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-ढाक के साथ नाच-गाने करते हुए मां दुर्गा को नम आंखों से विदा कर रहे हैं। सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा को पान, सुपारी, सिंदूर और दीपक आदि के साथ चूमते हुए मंदिर से विदा कर रही हैं। इस दृश्य ने श्रद्धा और आस्था की गहरी झलक दिखाई।
इस बीच, पुलिस और जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी. एन. आजाद को अलर्ट मूड में देखा गया, वे सुनिश्चित कर रहे थे कि मां दुर्गा की प्रतिमा अपने निर्धारित रूट के अनुसार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में विसर्जित हो।



 

Tags - Latest pakur news Sahinganj news updates latest pakur news pakur news updates latest pakur News pakur news Updates pakur News in Hindi latest Durga Puja in pakur news pakur news in hindi