logo

राशन वितरकों की मनमानी से जनता है परेशान, मुखिया ने ली क्लास

MUKHO.jpg

बंटी झा, धनबादः 
शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के ग्रामीणों ने इस माह राशन वितरित नहीं होने की शिकायत मुखिया अनामिका देवी से की। मुखिया ने त्वरित कारवाही करते हुए पंचायत के सभी राशन वितरकों को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली। मुखिया अनामिका देवी ने बताया उन्होंने सभी राशन वितरकों को फोन किया एवं चेतावनी देते हुए उनलोगों को दो दिनों के अंदर राशन वितरण करने का आदेश दिया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए ये भी बताया कि अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 तक का बचा हुआ जो राशन था वो इस महीने समायोजित कर दिया गया है। लेकिन सभी वितरकों ने संभवतः वो सारा राशन तो पहले ही काले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच दिया है। मुखिया अनामिका देवी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग सही माप से ही इस महीने का राशन ले क्योंकि सरकार ने पूरा राशन सभी वितरकों को प्रदान किया है। अगर वितरक पूरा राशन नहीं देते हैं तो इसकी जानकारी मुझे दें। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N