logo

झारखंड में 5 माह में 179 लोग गायब हो गये, नहीं ढूंढ़ पाई पुलिस; परिजनों में गुस्सा

missing011.jpg

रांची 

झारखंड में पिछले 5 माह में गायब 179 लोगों को पुलिस नहीं ढूंढ पायी है। इससे लापता लोगों के परिजनों में गुस्सा व्याप्त है। दूसरी ओर  पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि ये 179 लोग पिछले 5 माह में राज्य के अलग-अलग जिलों से लापता हो गये हैं। परेशान परिजनों ने इनकी तलाश के लिए पुलिस स्टेशनों में रपट लिखावाई है। कुछ मामलों में पुलिस सक्रिय भी हुई है तो लापता व्यक्ति को नहीं ढूंढ पायी है। मिली खबर के मुताबिक धनबाद और रांची जिले से सबसे अधिक लोग गायब हुए हैं। दूसरी ओऱ झारखंड में मानव तस्करी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दलाल सीधे-सादे ग्रामीणों को राजोगार के नाम पर दूसरे राज्यों में ले जाते हैं। इनमें से कई लोग बाद में लापता हो जाते है। 

किस जिले में कितने लोग गायब

– जमशेदपुर : 16
– कोडरमा : 08
– गढ़वा : 03
– गिरिडीह : 02
– दुमका : 02
– देवघर : 12
– बोकारो : 07
– रामगढ़ : 06
– रांची : 30
– पलामू : 02
– लोहरदगा : 02
– हजारीबाग : 04
– धनबाद : 29
– खूंटी : 05
– सिमडेगा : 08
– गुमला : 14
– रेल धनबाद : 02
– रेल जमशेदपुर : 03
– सरायकेला : 03
– साहेबगंज : 11
– गोड्डा : 01
– चाईबासा : 03
– कुल : 179

Tags - Missing disappeared Jharkhand News