logo

धनबाद में लोगों ने महसूस किये भूकंप के झटके, इस इलाके में हुआ सबसे अधिक असर

EARTH1.jpeg

धनबाद 

झारखंड के धनबाद में आज गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। IIT-ISM के रिसर्च प्रोफेसर मोहित अग्रवाल ने इस बात की तस्दीक की है। भूकंप का समय लगभग चार बजे शाम बताया गया है। इसका सर्वाधिक असर सिंदरी इलाके में देखा गया। वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप 3.6 मेग्नीट्यूड की रफ्तार से आया। हालाकि ये मानक धऱती कांपने के संदर्भ में काफी कम माना जाता है। इसलिए सभी जगह भूकंप के झटके तेजी से नहीं महसूस किये गये। जिला प्रशासन की ओऱ से मिली खबर के मुताबिक भूकंप से किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई है। लेकिन इससे कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों घरों से बाहर निकल आये और एक दूसरे को इसकी सूचना देते नजर आये। 

भूकंप आने के कारण 
भूकंप के बारे में वैज्ञानिकों का अलग-अलग मत है। सर्वाधिक मान्य मत के अनुसार हमारी पृथ्वी में कई स्तर यानी लेयर होते हैं। नीचे की सतह पर प्लेट्स की शक्ल में चट्टान होते हैं। तापमान बढ़ने से ये चट्टान आपस में टकराते हैं, तो इसका असर धरती पर भूकंप के रूप में दिखाई पड़ता है। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि कभी-कभी ये चट्टान अपनी जगह से खिसक जाते हैं। ऐसा होने पर भी धरती में कंपन होता है। हालांकि इस चरण का कंपन धीमा होता है। वहीं, जमीन के भीतर भौगोलिक हलचल के बढ़ने के कारण भी भूकंप आते हैं। भौगोलिक हलचल के आधार पर पृथ्वी को कई जोन में बांटा गया है।