logo

राज्य में जनता के पास 2 ही विकल्प, या तो जान दें या रंगदारी – बाबूलाल मरांडी 

babulal142.jpeg

रांची 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में जनता के पास आज की तिथि में 2 ही विकल्प हैं। या तो वे जान दें या रंगदारी का पैसा दें। मरांडी ने तंज करते हुए कहा, हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है। कहा, आज हिम्मत है तो अपराधियों के पास। चोरों के पास या राज्य संरक्षण में पल रहे गुंडों के पास। मरांडी ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार में दबंगों का आतंक और साहस इतना बढ़ गया है कि वह सिर्फ अब धमकी भर नहीं देते हैं बल्कि रंगदारी न देने वालों को मौत के घाट तक उतार रहे हैं। 


मरांडी ने कहा, सरकार और उसकी पुलिस चुप है। क्योंकि रंगदारी का बड़ा हिस्सा उनको भी प्राप्त हो रहा है। लेकिन क्या प्रदेश की जनता ने इसलिए गठबंधन सरकार को चुना था ताकि वो अपराधियों के साथ हाथ मिलाकर जनता के साथ ही अपराध, हत्या और रंगदारी को अंजाम दें। प्रदेश के लोगों की जान अब अपराधियों और दबंगों के हाथों में है। सरकार का हाथ अपराधियों के माथे पर है। अब ऐसे में प्रदेश में कोई भी कैसे सुरक्षित रह सकता है। अब वक्त आ गया है अपराधियों को सरंक्षण देने वाली इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का, ताकि लोगों का तथा झारखंड का भविष्य सुरक्षित रह सके।

मरांडी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने लगभग 10 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया है। जब भी इनकी सरकार बनी, इन्होंने राज्य को सिर्फ लूटने और पैसे कमाने का काम किया है। मरांडी ने आगे कहा कि इस बार विधानसभा के चुनाव में जनता ने गठबंधन सरकार को हटाने का मना लिया है, इसमें कोई संदेह नहीं है।  कहा, अब वक्त आ गया है अपराधियों को सरंक्षण देने वाली इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का, ताकि लोगों का और झारखंड का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Tags - Babulal marandiextortion BJPJharkhand News