logo

लोग देखते रहे और कलयुगी बेटा पिता को पीटता रहा, मौत के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट

00014.jpeg

गुमला 
गुमला जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की जान पीट-पीटकर ले ली। त्रासदी ये है कि लोग इस वारदात को देखते रहे, लेकिन किसी ने पिता को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा तैयार कर लिया गया है। देरी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम आज नहीं हो सका। मृतक पिता का नाम बोलवा उऱांव है, जिसकी उम्र 60 साल बतायी जाती है। वहीं आरोपी बेटे का नाम शर्मा उरांव है। घटना बिशुनपुर प्रखंड के अंकुरी डाड़टोली में घटी है। पिता की हत्या की पुष्टि गुरदरी थाना प्रभारी सदानंद सिह ने की है। सिंह ने कहा है कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये है पूरी घटना 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रविवार को दोपहर के समय अपने घर के पास मकई की फसल काट रहा था। इसी समय उसका बेटा शर्मा उरांव लाठी लेकर वहां पहुंचा और पिता को पीटने लगा। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। लोग बेटे का आक्रोश देखकर डर गये। इसलिए वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उसे रोकने की दोबारा कोशिश नहीं की। पिटाई से खून से लथपथ होकर पिता खेत में ही गिर गया। लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया,  लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।