logo

Jharkhand : हिनू चौक पर जुटे आदिवासी समुदाय के लोग, किया सड़क जाम

WhatsApp_Image_2022-03-24_at_17_40_41.jpeg

रांची

आदिवासी समुदाय के लोगों ने देखते ही देखते  हिनू चौक में अचानक सड़क जाम कर दिया। करीब सुबह 11 बजे से ही लोगों का जमावड़ा शुरू होने  लगा था।  हिनू बस्ती, पोखरटोली, हुंडरू और आसपास के आदिवासी समुदाय के लोगों ने झारखंड हाईकोर्ट में गीता देवी बनाम झारखंड सरकार के दिये गये फैसले के विरोध में सड़क जाम किया था। 

लोगों ने घंटों किया सड़क जाम
सड़क जाम करने वाले लोगों का कहना था कि झारखंड हाईकोर्ट का फैसला गलत है। झारखंड हाईकोर्ट के जज जिसने सरना की जमीन को गीता देवी महिला के आने-जाने के लिए तुड़वाया है, हम उसका खुला  विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने 25 मार्च को जिला प्रशासन से रास्ता विवाद की रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।रास्ता विवाद को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से 22 मार्च को ही सरना स्थल में खड़ी की गई दीवार को तोड़ दिया गया था। इसे लेकर जनता आकोशित में है।