logo

मुलाकात : मुस्कुराते हुए मिले हेमंत सोरेन और अर्जुन मुंडा, लोग बोले - ये शुभ संकेत है 

a197.jpg

देवघर:

आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है। अब से कुछ देर बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ अपने मुलाकात की इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया है। उन्होंने लिखा कि "देवघर एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का स्वागत करने के लिए पहुंचा। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से मुलाकात हुई।"

लोगों ने तस्वीर पर दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मुस्कुराती तस्वीर पर लग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बबलू गुप्ता नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा है "लगता है माननीय हेमंत सोरेन जी महाराष्ट्र का हाल देख कर अगवा होने का फैसला या फिर भगवा होने का फैसला कर लिए हैं जय जय श्री राम"।


एक और यूजर नायक कुमार पांडेय ने लिखा है "लग रहा है कि महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी बहुत जल्द कांग्रेस सत्ता से बेदखल होने वाली है"


एक यूजर तरुण कुमार जायसवाल ने लिखा है "जय श्रीराम। शुभ संकेत। सुंदर तस्वीर। आपकी बार........"
एक यूजर वीरेंद्र रावत ने लिखा "सत्ता परिवर्तन के सीधे संकेत!बधाई हो, कांग्रेस से ऐसे भी कुछ नहीं होने जा रहा है!"
प्रमोद सिंह नाम के यूजर ने लिखा एक वर्तमान ओर दुसरा एक्स कभी दोनो एक ही दल में.