logo

Budget Session 2022 : धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कृषि-पशुपालन विभाग की योजना का लाभ लोगों को मिलेगा: सत्यानंद भोक्ता

bhogta1.jpg

रांची: 

सदन में कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के गैर सरकारी संकल्प के जवाब में प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कृषि ऋण, बीज खाद आदि सरकारी योजनओं का लाभ वंचितों को प्रदान किया जाएगा। 

27 गांवों को नगर निगम में जोड़ने की योजना
पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम बोर्ड के फैसले के बाद 27 गांवों को नगर निगम में जोड़ा गया था। अभी पुनः पंचायतों में शामिल करने की योजना नहीं है। पूर्णिमा ने सरकार से मांग की थी कि धनबाद जिला के धनबाद नगर निगम के अधीन 27 गांवों भुतगाड़िया, सिरगिजा, कपुरगाढा, जीतपुर, डूंगरी, नूनीकडीह, जामाडोबा, भौरा, गोरखूंटी, महुलबनी, जोड़ापोखर, नुनुडीह, राधाचक, परबाद, भारडीह, चंद्राबाद, परधाबाद, सुतुकडीह, सुदामडीह, चासनाला सहित 27 गांवों को नगर निगम में मिला लिया गया है।

नगर निगम से पृथक कर पंचायत में शामिल
इसके कारण इन गांवों के किसानों, रैयतों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कृषि ऋण सहित अन्य सरकारी सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से इन 27 गनवीं कक नगर निगम से पृथक कर पुनः पंचायतों में शामिल करने की मांग की।