logo

लोहरदगा : कोयल नदी रेलवे ब्रिज पर पिलर क्षतिग्रस्त, पैसेंजर ट्रेन बड़ी दुर्घटना से बची

jnrytu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा रेलवे स्टेशन के समीप कोयल नदी रेलवे ब्रिज पर एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। रेलवे कर्मी तत्काल मरम्मत कार्य में जुट गए। जानकारी के अनुसार, रांची से लोहरदगा जाने वाली मेमो ट्रेन (68027) सुबह लगभग 9 बजे रांची से चली थी। लोहरदगा पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले रेलवे कर्मियों को पुल के पिलर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को पुल से पहले रोक दिया, जिससे पैसेंजर ट्रेन बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आज पैसेंजर ट्रेन में अपेक्षा से अधिक भीड़ भी थी। ट्रेन को रोकने के बाद यात्रियों में थोड़ी अफरा-तफरी देखने को मिली, लेकिन सभी सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
रेलवे कर्मियों और इंजीनियरों द्वारा क्षतिग्रस्त पुल के पिलर की मरम्मत कार्य जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, लोहरदगा से चलने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन आज से रोक दिया गया है। 7 जनवरी तक लोहरदगा स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। हालांकि, पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नगजुवा स्टेशन से रांची और रांची स्टेशन से नगजुवा तक किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षा के कारण धैर्य रखने और आवश्यक सूचना के लिए रेलवे अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand Lohardaga Updates latest Lohardaga news Lohardaga News Lohardaga news Updates latest Lohardaga News Lohardaga News Updates Jharkh