logo

रातु रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बच्चों के लिए बनेगा प्ले ग्राउंड – संजय सेठ 

S_ETH07.jpg

रांची
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज रातु रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए कहा अधिकारियों से कहा कि कॉरिडोर की नीचे बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड बनाएं। निरीक्षण के दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह सहित एनएचएआई के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सेठ ने अधिकारियों से 15 नवंबर तक काम पूर्ण करने को कहा। ताकि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर रांची की जनता को समर्पित किया जा सके। मंत्री सेठ ने कहा कि काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। ऐसे महान विभूति के जयंती पर इस कॉरिडोर का उद्घाटन हो इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। 

बच्चों को खेलने के लिए कहीं मैदान नहीं बचा
मंत्री ने कहा आज बच्चों को खेलने के लिए कहीं मैदान नहीं बचा है। कॉरिडोर के नीचे 31 मीटर का स्पेस है। इस स्पेन में बच्चों को खेलने की व्यवस्था रात्रि 9 से 11 के बीच सुनिश्चित करें। रविवार को पूरे दिन यह सुविधा हो। बच्चे वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम,  इंडोर गेम सुविधा अनुसार  दोनों तरफ नेट लगाकर खेल सकेंगे। झारखंड पूरे देश को एक प्रेरणा दे सके ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। फ्लाई ओवर  के ऊपर और नीचे सोहराय पेंटिंग एवं ट्राईबल पेंटिंग की जाए।  पिलर पर हैंगिंग गार्डन का निर्माण करें। फ्लाई ओवर के ऊपर लाइट की व्यवस्था और नीचे कलरफुल लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां-जहां आबादी अधिक है, वहां कट की व्यवस्था सुनिश्चित करें और जहां मार्केट है और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, वहां पर पार्किंग के लिए जगह छोड़ें। नाली का निर्माण वाटर लेवल लेकर करें।

सीपी सिंह ने क्या कहा 

सेठ ने कहा कि बरसात में पानी रोड पर ना बहे। यह व्यवस्था सुनिश्चित करें कि इस कार्य के लिए और कोई जरूरत हो उसे हम पूर्ण करेंगे। रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी अधिकारियों को सुझाव दिया और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काम करने को कहा। आज के इस  निरीक्षण में महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल, पार्षद ओमप्रकाश, मंडल अध्यक्ष  सुबेशपांडे, ओमप्रकाश पांडे सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  


 

Tags - Sanjay Sethelevated corridoplay groundJharkhand News