logo

PLFI समर्थक मतियास उर्फ मंगरा टूटी की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले जेल से छूटा था

a2714.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, पश्चिमी सिंहभूम:

झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) समर्थक, मतियास उर्फ मंगरा टूटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने  मतियास को 3 गोली मारी। घटना पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गुंडरी गांव की है। बताया जाता है कि गुंडरी गांव में लगे साप्ताहिक हाट में गये, मतियास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। मतियास गुदड़ी थानाक्षेत्र अंतर्गत बिरकेल गांव का रहने वाला था। नक्सल गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मतियास जेल भी जा चुका है। 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा बरामद किया है। 

गुंडरी हाट में फायरिंग की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।